मथुरा, जुलाई 29 -- Mathura News: मथुरा, शहरी क्षेत्र में 90 लाख के बकाए पर करीब दो हजार उपभोक्ताओं की लाइट बंद करा दी गई। लाइट जुड़वाने एवं बिल जमा करने को विद्युत कार्यालय पर भीड़ लगी रही। देर रात तक कनेक्शन जुड़वाए जाते रहे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने जुलाई माह का बिल जमा नहीं किया। इसकी सूची विभाग द्वारा निकलवाई गई।

ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से बिजली कटौती ऑन लाइन सिस्टम के माध्यम से करीब 2000 उपभोक्ताओं की बिजली गुल कर दी। इन पर 90 लाख से अधिक का बकाया बताया गया। जब काफी देर लाइट नहीं आई तो उपभोक्ताओं द्वारा आसपास पता किया तो लाइट आ रही थी। चेक किया तो मीटर में करंट आ रहा था लेकिन आगे की सप्लाई कट थी। जानकारी की तो पता चला कि बकाए पर लाइट कट हो गई है। ऑन लाइन बिल जमा कराना शुरू किया। काफी संख्या में उपभोक्ता कृष्णानगर, क...