मथुरा, अगस्त 12 -- Mathura News: परिवन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों में कमी, अनफिट वाहन संचालन तथा आवश्यक दस्तावेजों के अभाव पाए जाने पर 37 स्कूली वाहनों के चालान कर 4 वाहनों को सीज किया गया। जांच के दौरान कई स्कूलों के वाहन फिटनेस एवं परमिट की समयावधि समाप्त पाई गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत के कुशल नेतृत्व में जनपद में स्कूली वाहनों की गहन जांच एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। विगत दिनों स्कूली वाहनों से हुई दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए शासन द्वारा यह सख्त अभियान शुरू किया गया है, ताकि बच्चों के सुरक्षित आवागमन को शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जा सके。 यह भी पढ़ें- Gonda News: परसपुर में फिटनेस-परमिट विहीन पांच स्कूली वाहन सीजसुरक्षा मानकों की जांच वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अ...