मथुरा, नवम्बर 18 -- Mathura News: युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, मॉडल करियर सेंटर तथा राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 21 नवंबर को एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। राजकीय आईटीआई परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा 150 से अधिक रिक्त पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रोजगार मेले में ग्रेविटी फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्रालि, टैक्स सॉल्यूशन पॉइंट, ग्रासिम लर्निंग फाउंडेशन और अंबुजा फाउंडेशन प्रा.लि. सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: 21 नवंबर को नियोजन सह व्यवसायिक मार्गद...