मथुरा, अगस्त 25 -- Mathura News: थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक सर्राफा व्यापारी से लाखों रुपये की 18 किलो से अधिक चांदी की पायलों को हड़पने की नीयत से फर्जी चोरी की साजिश का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने कारीगर, उसकी पत्नी, साले और बेटे के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ​गोविंद नगर नारसी विलेज निवासी शैलेश अग्रवाल का होली गेट पर लता ऑर्नामेंट्स के नाम से चांदी का कारोबार है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 10 अगस्त को करीब 18 किलो 490 ग्राम चांदी की पायल मरम्मत और नई बनाने के लिए सदर बाजार के अशोक बिहार कॉलोनी निवासी कारीगर बैकुंठ सारस्वत को दी थी। यह भी पढ़ें- Agra News: फर्जी चेक देकर हड़पी 15 लाख की चांदी इसका बाकायदा चालान नंबर भी काटा गया थ...