Mathura News: शातिरों ने क्रैडिट कार्ड-बैंक खाते से किये 1.30 लाख रुपये पार
मथुरा, अगस्त 29 -- Mathura News: थाना कोतवाली के अंतर्गत डैम्पियर नगर में युवक के क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से साइबर शातिरों ने एक लाख 30 हजार 400 रुपये पार कर दिये। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डैम्पियर नगर गौरव गेस्ट हाउस के समीप, कोतवाली निवासी कार्तिकेय श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 12 से साढे 12 बजे के मध्य उनके खाते से धोखाधड़ी कर रकम पार कर दी। उनका आरोप है कि साइबर शातिरों ने उसके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से छह बार में 97 हजार 800 रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक खाते से दो बार में 32 हजार 600 रुपये पार कर दिए। पीड़ित के अनुसार उसके खाते और क्रैडिट कार्ड से सभी ट्रांजेक्शन उनकी बिना अनुमति के अन्य खातों में ट्रांसफर किये गये। इसकी जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.