Mathura News: महापुराण कथा के समापन पर उमड़ी भीड़
मथुरा, सितम्बर 7 -- Mathura News: यमुना किनारे स्थित प्राचीन वटेश्वर महादेव बगीची एवं राधाकृष्ण मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें और अंतिम दिन सोमवार को कथा पंडाल में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के अंतिम दिन आचार्य ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की कथा का रसपान कराया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। कथा व्यास पंडित कन्हैया शास्त्री ने अपने ओजस्वी वचनों से भगवान श्री कृष्ण और मित्र सुदामा की अटूट मित्रता का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता वही है जो बिना किसी स्वार्थ के निभाई जाए। अंत में सुख-शांति और विश्व कल्याण के लिए भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें यजमानों ने पूर्णाहूति दी। मुख्य आयोजक पूरन देवी एवं सत्येंद्र सिंह राघव ने कथा श्रवण और सहयोग के लिए गांव वासियों का आभार व्यक्त किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.