मथुरा, नवम्बर 6 -- Mathura News: थाना क्षेत्र में गढ़ी बालकिशन रोड स्थित हीराताल परिसर के समीप गुरुवार को ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार लोग उसके नीचे दबकर घायल हो गए। खेतों में काम कर रहे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। पुलिस और पीआरवी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। नसीटी रोड निवासी महेश गुरुवार को ट्रैक्टर से खेत पर खाद पहुंचाकर लौट रहा था। हीराताल परिसर के समीप मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार बंटी, विष्णु, सौरभ और पुष्पेंद्र नीचे दब गए। उनकी चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसों में चार लोग घायल ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चारों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और पुलिस को सूचना दी। हीर...