Mathura News: हिसार की महिला के गले से चेन छीन कर भागता युवक पकड़ा
मथुरा, जुलाई 24 -- Mathura News: कोतवाली अंतर्गत नये बस स्टैंड के समीप गुरुवार दोपहर वृंदावन से दर्शन कर परिवार के साथ लौट रही महिला के गले से बाइक सवार युवक सोने की चेन छीन ले गये। राहगीरों ने बाइक सवारों का पीछा कर एक युवक को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि दूसरा रेलवे ट्रैक पार कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
घटना का विवरण हांसी, हिसार, हरियाणा निवासी महिला मुकेश अपने परिवार के साथ ब्रज दर्शन को आयी थी। गुरुवार शाम करीब साढ़े तीन बजे महिला अपने दो बच्चों के साथ वृंदावन से दर्शन करने के बाद नये बस स्टैंड स्थित मिठाई की दुकान से मिठाई खरीदने के बाद टैंपो की ओर जा रही थी, तभी उसके पास आये बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से झपट्टा मार सोने की चेन छीनी और भागने लगे। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बाइक सवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.