Mathura News: हाइवे पर खड़ी कार में ऑटो ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचा परिवार
मथुरा, नवम्बर 22 -- Mathura News: हाइवे पर बेकाबू ऑटो चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मां और मासूम बालक बाल-बाल बच गए, जबकि ऑटो के परखच्चे उड़ गये तो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल उपचार को भेज वाहन को हटवाया। वसुंधरा एन्क्लेव कॉलोनी निवासी शशांक सोनी शनिवार को परिवार के साथ बच्चों के स्कूल में आयोजित पीटीएम में शामिल होने गए थे। बताते हैं कि स्कूल से लौटते समय कॉलोनी के पास पहुंचकर कार हाइवे किनारे खड़ा कर दुकान से बच्चों के लिए सामान लेने लगे, तभी कार के भीतर उनकी पत्नी आशिमा सोनी और मासूम पुत्र दिव्यांश सोनी बैठे हुए थे। तभी पीछे से तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ऑटो चालक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। इसके चलते कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तो ऑटो के परखच्चे उड़ गए। तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.