Mathura News: हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत
मथुरा, सितम्बर 27 -- Mathura News: थाना हाइवे अंतर्गत मंडी समिति चौराहे के समीप शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। शुक्रवार रात बलदेव सिटी, हाइवे निवासी भगवती प्रसाद (41) मंडी चौराहे होकर रोड क्रास कर रहा था। बताते हैं कि तभी अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर राहगीरों का हुजूम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची मंडी समिति पुलिस चौकी को सूचना दे घायल को उपचार के लिये भिजवाया। पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में कर पोस्टर्माटम को भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.