मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति रजि. महिला प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को समय 6:00 से बजे होटल हीरा इन्विटेशन में हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष रश्मि चतुर्वेदी एवं महानगर अध्यक्ष गुंजन के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की जिला प्रभारी ज्योति चतुर्वेदी ने आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बनाने में भूमिका निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित बंसीलाल शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष चारू शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद दीक्षित, सचिन, गौरव कांत शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मधु शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान परशुराम के चित्रपट पर पुष्पमाला अर्पित कर किया ...