मथुरा, जुलाई 29 -- Mathura News: राधा कुंड मार्ग स्थित सुप्रसिद्ध मघेरा हनुमान मंदिर पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा, सुन्दर कांड का पाठ व संगीतमयभजन संध्या का आयोजन किया। इस अवसर पर मंदिर के महंत केशवदास उर्फ मौनी बाबा ने बताया जब भगवान कृष्ण और दाऊ भैया गौ चरण के लिए आया करते थे, तब भगवान हनुमान अदृश्य रूप में या सखा के रूप में उपस्थित रहकर हाथों से दाल बाटी, चूरमा का भोग लगाकर खिलाते थे, तभी से हर मंगलवार व शनिवार को दाल बाटी चूरमा का भोग लगाकर लोग भंडारा करते हैं। इस दौरान वीरेंद्र पुजारी पवन, पुजारी ऋषि शास्त्री, नानक चंद, बनारसी दास, दीपक, ठाकुर लाल पांडे, रमनलाल वघेल, बालकिशन सिसोदिया, अमरपाल शिक्षाविद, बालकिशन सिसोदिया, नरेंद्र कृष्ण गौतम, ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल गौतम, पंडा सभा क...