Mathura News: हनुमंत महायज्ञ व विराट संत सम्मेलन 23 अक्तूबर से
मथुरा, अक्टूबर 14 -- Mathura News: गांव बाटी में महंत श्यामदास महात्यागी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर सप्त दिवसीय विशाल हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में महामंडलेश्वर सरजूदास महात्यागी महाराज ने बताया कि गुरुदेव महंत श्यामदास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान सात दिनों तक विशाल हनुमंत महायज्ञ और विराट संत सम्मेलन का आयोजन होगा। महंत गंगा दास महाराज ने बताया कि महोत्सव में कई राज्यों के संत-महात्मा, धर्माचार्य, राजनेता और स्थानीय लोग शामिल होंगे। आयोजन का शुभारंभ विशाल शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात धार्मिक अनुष्ठान और संत सम्मेलन आयोजित होंगे। प्रसिद्ध भजन गायक चित्र-विचित्र महाराज द्वारा भव्य भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।इस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.