मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: ​थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त सतवीर निवासी गांव नगला हेमहाज थाना जैत को गिरफ्तार कर लिया गया। ​थानाध्यक्ष के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त थाना जैत पर पंजीकृत मुकदमा संख्या गैर-इरादतन हत्या के तहत लंबे समय से वांछित चल रहा था। यह भी पढ़ें- Pakur News: टेंपो चालक के खिलाफ थाने में हत्या का मामला दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...