मथुरा, जुलाई 6 -- Mathura News: थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत विगत दिनों सड़क हादसे में बाइक सवार घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गयी। बताते चलें कि एक जुलाई को कस्बा राया के शिवपुरी निवासी श्यामबाबू वर्मा दोपहर को अपने पुत्र के साथ बाइक से मथुरा से राया लौट रहे थे। मथुरा मार्ग मल्हे के समीप बाइक और ई रिक्शा की भिड़ंत में श्यामबाबू वर्मा (56) बुरी तरह घायल हो गये। परिजन उन्हें उपचार के लिये अस्पताल ले गये। जहां उपचार के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: ई-रिक्शा के धक्के से साइकिल सवार की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...