मथुरा, अक्टूबर 16 -- Mathura News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मथुरा पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मांगों पर सहमति बनने और लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन, मथुरा के महामंत्री गोविंद शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों का धरना गत आठ अक्टूबर से लगातार जारी है। यदि मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करने के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...