मथुरा, जुलाई 31 -- Mathura News: स्वर्ण और रजत हिंडोला में विराजमान होकर राजाधिराज ने गुरुवार को भक्तों को दर्शन दिये। ​पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने बताया कि परंपरा के तहत गुरुवार को सावन मास के प्रथम दिन ठाकुर जी महाराज स्वर्ण और रजत हिंडोला में विराजमान हुए। यह स्वर्ण और रजत हिंडोला काफी प्राचीन हैं। पुष्टिमार्गीय परंपरा में ठाकुर जी को लाढ़-लढ़ाने के तहत सर्वप्रथम स्वर्ण और रजत हिंडोला में विराजमान कराया जाता है। ​यह क्रम पूरे सावन मास जारी रहेगा। शुक्रवार को भी संध्या समय 5:10 बजे से 5:40 बजे तक ठाकुर जी फिरोजी हिंडोले में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...