Mathura News: स्वर्ण अश्व विराजित भगवान रंगनाथ ने किया शमी का पूजन
मथुरा, अक्टूबर 22 -- Mathura News: श्री रंगनाथ मंदिर में बुधवार को विजय दशमी वैदिक परंपरा के अनुसार मनाई गई। भगवान रंगनाथ चांदी के धनुष, तलवार, भाला और ढाल धारण कर रजत पालकी में बड़े बगीचा पहुंचे। चार घंटे विश्राम के बाद स्वर्ण निर्मित अश्व पर विराजमान होकर शमी वृक्ष का पूजन किया। पुजारी राजू स्वामी और पुरोहित विजय किशोर मिश्र ने पूजन कराया। इसके बाद राजू स्वामी ने दसों दिशाओं में बाण चलाकर शस्त्र परीक्षण किया। कुंभ आरती के बाद भगवान की सवारी नगर निगम चौराहा होते हुए मंदिर पहुंची। यह भी पढ़ें- Varanasi News: रामनगर : विजया दशमी पर शानो शौकत से निकला विजय जुलूस यह भी पढ़ें- Purnia News: दुर्गा पूजा-1 यह भी पढ़ें- Purnia News: शहर में मां शारदीय नवरात्र धूमधाम से संपन्न, भक्तों की उमड़ी रही भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.