मथुरा, अक्टूबर 19 -- Mathura News: गोवर्धन स्थित ऐरावत कुंड पर ब्रज वैभव अभियान के अंतर्गत स्वच्छता सेवा आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम एवं हार्टफुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में लगभग 270 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने ऐरावत कुंड एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता सेवा करते हुए कचरा एकत्र किया। साथ ही, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाते हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...