मथुरा, जुलाई 6 -- Mathura News: थाना जैंत अंतर्गत गांव जौनाई में रविवार दोपहर करीब दो बजे स्कूटी निकालने को लेकर हुए विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे और ताबड़तोड फायरिंग हो गयी। इससे लोगों में दहशत फैल गयी। गोलीबारी के दौरान वहां होकर गुजर रहे युवक की छाती और गर्दन के बीच लगी गोली फंस गयी, जिससे वह लहुलुहान होकर गिर गया। उसे उपार को भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। रविवार दोपहर दो बजे गांव जौनाई के रास्ते में एक ट्रैक्टर खड़ा था। बताते हैं कि इस दौरान वहां होकर स्कूटी निकालने को लेकर दोनों ओर से बहसबाजी के साथ ही गाली-गलौज होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव निवासी रोहित और पवन तिवारी पक्ष के मध्य पुराना विवाद चल रहा ...