मथुरा, जुलाई 26 -- Mathura News: केशव धाम स्थित रामकली देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट/गाइड प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में 100 स्काउट एवं 150 गाइड सहित कुल 250 प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के प्रथम दिवस का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। प्रशिक्षार्थियों को स्काउट/गाइड आंदोलन का इतिहास, उद्देश्य, प्रार्थना, झंडा गीत तथा संस्था की मूल भावना और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। दूसरे दिन ध्वज शिष्टाचार, प्रतिज्ञा, नियम, अनुशासन एवं स्काउट/गाइड की विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षार्थियों ने टेंट निर्माण, फूड प्लाज़ा, ध्वजा...