मथुरा, अगस्त 6 -- Mathura News: ​पुष्टिमार्ग संप्रदाय के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में गुरुवार को सावन मास के आठवें दिन ठाकुर राजाधिराज महाराज ने सोसनी हिंडोले में विराजमान होकर अपने भक्तों को कृतार्थ किया। हिंडोला दर्शन पाकर भक्त आनंदित होकर राजाधिराज की जयजयकार करने लगे। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि नगर के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार ठाकुर राजाधिराज जी को लाड़-लड़ाने के लिए सावन मास में रंग बिरंगी घटाएं और हिंडोला को सजाया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को मंदिर में सोसनी हिंडोले में राजाधिराज को झूला झुलाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लग गया। शुक्रवार को संध्या समय 5.10 से 5.40 बजे तक ठाकुर राजाधिराज महाराज केले के हिंडोले में विराजमान होकर...