Mathura News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज
मथुरा, नवम्बर 6 -- Mathura News: सोशल मीडिया पर अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने को लेकर नगर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों में आक्रोश है। पुलिस ने अग्रवाल सभा के अध्यक्ष की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार देर रात आर्यनगर निवासी एवं अग्रवाल सभा कोसीकलां के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने थाना पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बुधवार को यूट्यूबर लोकेश गर्ग ने सोशल मीडिया पर नगर की संस्था के पदाधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया। मामले को लेकर विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष, मंत्री समेत दर्जनभर से अधिक पदाधिकारी थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: फेसबुक पर आपत्तिजनक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.