मथुरा, सितम्बर 30 -- Mathura News: आशा संगिनी वेलफेयर एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) शाखा जनपद मथुरा का वार्षिक निर्वाचन बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सुनंदा चौधरी को जिलाध्यक्ष तथा कमलेश शर्मा को जिला महामंत्री चुना गया। निर्वाचन अधिकारी के रूप में पूर्व प्रदेश महामंत्री शिवदत्त शर्मा, जिला महामंत्री रेवती रमण सारस्वत तथा प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कप्तान सिंह की देखरेख में पूरी चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। शिवदत्त शर्मा को संरक्षक बनाया गया। वहीं नूतन ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीमा भंरगर (राधेश्याम कॉलोनी) को उपाध्यक्ष, निर्मला दीक्षित को कोषाध्यक्ष तथा लक्ष्मी देवी को संयुक्त मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...