मथुरा, जुलाई 8 -- Mathura News: मथुरा, महिला कल्याण विभाग द्वारा नगला रामताल वृंदावन में निर्माणाधीन किशोर न्याय स्वतंत्र भवन (प्लेस ऑफ सेफ्टी) का मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया गया। सीडीओ ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉपोरेशन लि. अलीगढ़ यूनिट के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि अपचारी किशोरों के पुनर्वास और न्यायिक प्रक्रियाओं को ससमय सुदृढ़ किया जा सके। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल आश्रय योजना के अंतर्गत निर्मित होने वाला यह भवनRs.14 करोड़ 79 लाख 68 हजार की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसमें कुल 100 अपचारी किशोरों को आवासित किए जाने की अत्याधुनिक व्यवस्था स...