मथुरा, सितम्बर 3 -- Mathura News: सिंचाई विभाग ने बुधवार को महावन ड्रेन की पटरियों की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराते हुए पक्का निर्माण हटा दिया। विभागीय अभियंताओं ने पुलिस बल के साथ ड्रेन में लगाई गई अवैध पुलिया भी ध्वस्त करा दी। महावन ड्रेन से महावन और बलदेव क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से गुजरते हुए स्थानीय जल निकासी के काम आती है। यह क्षेत्र के वर्षा जल और जल निकासी से जुड़ी ड्रेन है, जो महावन और आसपास के इलाकों से होते हुए आगे जाती है। बरेली हाइवे और मथुरा-अलीगढ़ रोड के बीच महावन ड्रेन पर भूमाफिया ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करा लिया। महावन ड्रेन की एक पटरी पर दीवार खड़ी कर दी गई तो तो दूसरी ओर निजी कालोनी विकसित करने के लिए नाले की पटरी को समतल कर टाइल और सीमेंट डाला जा रहा है। ड्रेन पर रास्ता बनाने के लिए अवैध पुलिया भी बना द...