मथुरा, अगस्त 3 -- Mathura News: जनपद में साइबर अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। युवती समेत दो ने कोतवाली व जमुनापार थाने में साइबर शातिरों द्वारा निवेश के नाम पर युवक से साढ़े नौ लाख और युवती के खाते से 1.60 हजार रुपये पार कर दिये। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। साइबर शातिरों द्वारा लोगों को ऑनलाइन निवेश करने आदि का लालच दे अपने जाल में फंसा कर ठगी की जा रही है। शनिवार को योगेश हाल निवासी सरोवर हॉस्पिटल, लोहवन व मूल निवासी नगला देव करन, हयातपुर, जमुनापार ने थाना जमुनापार में तहरीर दी। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ठगों ने नौ लोगों से 23 लाख की रकम ऐंठी इसमें आरोप लगाया कि उसकी फेस बुक पर अनिका शर्मा नाम की युवती से दोस्ती हो गयी। आरोप है ...