मथुरा, अगस्त 31 -- Mathura News: थाना गोवर्धन पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान नीम गांव बाइपास रोड सकरवा कट के समीप से एक टटलूबाजी करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से मोबाइल, तीन फर्जी आधार कार्ड बरामद कर चालान किया। साइबर टीम ने जांच की तो इसके मोबाइल में 79 ऑनालाइन साइबर अपराध की शिकायतें मिली हैं। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन विनय मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह करीब पौने 11 बजे उप निरीक्षक चौधरी सतेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस टीम ने नीमगांव बाइपास रोड, सकरवा कट के समीप से चैकिंग के दौरान मौहम्मद टटलूबाजी के आरोप में शकील निवासी गांव मडौरा, गोवर्धन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके कब्जे से तलाशी के दौरान मोबाइल,तीन फर्जी आधार कार्ड बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी से...