मथुरा, जुलाई 7 -- Mathura News: मांट रोड स्थित गांव‌ थना अमर सिंह में रविवार रात युवक पर सांड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक निकट के पोखर में गिर गया और डूबने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम की मदद से करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। रविवार रात करीब आठ बजे गांव थना अमरसिंह निवासी हरिओम दुकान से सामान लेकर पोखर किनारे होकर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में सांड़ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान हरिओम संतुलन बिगड़ने से पोखर में गिर कर डूब गया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच पुलिस को सूचना दे युवक को बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन युवक के गहरे पानी में डूबने से तलाश नहीं सके। बाद में थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ ही एनडीआरएफ दल व फायर बिग...