मथुरा, सितम्बर 22 -- Mathura News: बरसाना, जिसके नाम लेने मात्र से लोगों के भव बंधन कट जाते हैं, उसी श्रीकृष्ण को बरसाना की गोपियों ने बांध दिया। बांधना भी रस्सी से नहीं, खुद कृष्ण और उनके सखाओं की चोटियों को धौह के पेड़ की टहनियों से बांध दिया। लीला के इस दृश्य को देख कर भक्त राधा-कृष्ण की जय-जयकार करने लगे। बूढ़ी लीला महोत्सव में रास मंडली के कलाकारों ने कृष्ण काल में भाद्रपद सुदी एकादशी के दिन आयोजित बूढी लीला महोत्सव के दौरानसांकरी खोर में चोटी बंधन लीला खेली गई। मंगलवार को कस्बे में सबसे पहले नागाजी की कुंज में माखन चोरी लीला हुई। इससे पूर्व मंदिर मार्ग स्थित नागाजी की बैठक, लाडिली जी मंदिर एवं नागाजी के रास मंडल पर लीलाएं करने के बाद राधा-कृष्ण के स्वरूपों को भक्तजन कंधे पर बिठा कर सांकरी खोर पहुंचे। सांकरी खोर स्थित रास मंडल पर धौह...