मथुरा, जुलाई 3 -- Mathura News: थाना जैंत पुलिस ने शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात शातिरों को गिरफ्तार किया है। शातिर सोशल मीडिया पर समलैंगिक डेटिंग ऐप के माध्यम से भोले-भाले युवकों को दोस्ती के जाल में फंसा सुनसान स्थल पर बुला हथियारों के बल पर मारपीट कर मोबाइल, नकदी लूटते हैं और ऑनलाइन रुपये भी ट्रांसफर करवाते है। थानाध्यक्ष जैंत सोनू कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सवा 11 बजे वह पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। पुलिस को धौरेरा के जंगल में कुछ शातिरों के किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए मानवेन्द्र कट से धौरेरा जाने वाले रास्ते पर जंगल से सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम सुनील निवासी बिहार, ...