Mathura News: संशोधित - चार ग्राम पंचायतों कार्यों की होगी त्रिस्तरीय जांच
मथुरा, अगस्त 12 -- Mathura News: परफॉमेंस ग्रांट वाली चार ग्राम पंचायतों में हुए 30 से 40 लाख रुपये के विकास कार्यों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने तीन विभागों के तकनीकी विशेषज्ञों को नामित किया है। इनमें उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पांडेय, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता, जल निगम निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता शामिल हैं। जिलाधिकारी ने आदेश में कहा कि शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि से कराए गए कार्यों की गुणवत्ता परखना जरूरी है। इसके लिए ग्राम पंचायत तोष-विकास खण्ड मथुरा, अडींग-गोवर्धन, पैगांव-छाता और ततरौता-बल्देव में कराए गए कुल 54 कार्यों की स्थलीय व अभिलेखीय जांच कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 7 दिन में जांच पूरी कर फोटो सहित आख्या उपलब्ध कराएं। यदि कोई कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिला तो दुरुपयोग की गई धनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.