Mathura News: संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से अलीगढ़ के शातिर की मौत
मथुरा, जुलाई 13 -- Mathura News: थाना अंतर्गत हरिधाम कालोनी में निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के शातिर की मौत हो गयी। पुलिस ने फॉरेंसिक जांच को नमूने कलेक्ट कराए। इस दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल भी बरामद कर ली। उसे बेटे ने पास ही छिपा दिया था। गोली न मिलने पर पुलिस ने एक्सरे कराया तो गोली फेफड़े में फंसी थी। गोली निकालने के बाद शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार उस पर अलीगढ़, नोएडा, मथुरा में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हरिधाम कालोनी, रिफाइनरी में निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति का लहुलुहान हालत में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अजय कौशल, उप निरीक्षक विक्रांत तौमर, रोहित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.