मथुरा, अक्टूबर 15 -- Mathura News: ब्रजनिष्ठ संत रमेश बाबा की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सिद्ध भजन स्थली भागवत निवास में किया गया। इसमें ब्रज क्षेत्र के संतों, धर्माचार्यों एवं श्रद्धालुओं ने महाराजश्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आध्यात्मिक जीवन, भक्ति साधना एवं ब्रज संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान का स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा में भागवत निवास के महंत जुगल चरण दास ने कहा कि संत रमेश बाबा महाराज का संपूर्ण जीवन भगवान श्रीराधाकृष्ण की अनन्य भक्ति, ब्रजभूमि के प्रति समर्पण और सनातन धर्म की सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। अध्यक्षता करते हुए पीपा द्वाराचार्य स्वामी बलराम देवाचार्य ने कहा कि पूज्य रमेश बाबा ब्रज की संत परंपरा के ऐसे दिव्य व्यक्तित्व थे, जिनका जीवन निष्काम भक्ति, त्याग और तपस्या का साक्षात स्...