मथुरा, सितम्बर 22 -- Mathura News: श्री रामलीला सभा द्वारा होने बाले 21 दिवसीय 3 अक्टूबर से 23अक्टूबर तक श्री रामलीला महामहोत्सव की तैयारियां जोरशोर से चल रही है, जिसके अंतर्गत चित्रकूट परिसर में 20 सितंबर को स्वरूपों एवं पात्रों का पूर्वाभ्यास प्रारम्भ हुआ। सर्वप्रथम सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, उप सभापति नंद किशोर, अग्रवाल जुगल किशोर अग्रवाल, महामंत्री मूल चंद गर्ग, मंत्री विजय सर्राफ किरोड़ी, कोषाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, आय व्यय निरीक्षक अजय मास्टर, लीला मंत्री नागेंद्र मोहन मित्तल, प्रचार मंत्री पं. शशांक पाठक, जुलूस मंत्री विनोद सर्राफ आदि ने रामदरबार, हनुमंत लाल, शिव परिवार एवं रामचरितमानस का पूजन कर स्वरूपों एवं पात्रों का लीला मंचन हेतु पूर्वाभ्यास प्रारम्भ कराया गया जिसमें प्रथम दिवस पर तुलसी चरित्र, शिव विवाह इत्यादि लीलाओ मंचन किया...