Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भंडारा लगाना नहीं होगा आसान
मथुरा, अगस्त 6 -- Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार भंडारा लगाना आसान नहीं होगा। भंडारा संचालकों को खाद्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन, अग्निशमन, प्रदूषण व विद्युत विभाग अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा तीन पालियों में 2-2 सफाईकर्मी रखने होंगे। भंडारे के संचालन का निर्धारित शुल्क एक हजार रुपये जमा करने के बाद नगर निगम से अनुमति मिलेगी। किसी भी अप्रिय घटना अथवा दुर्घटना की जिम्मेदारी भंडारा संचालक की होगी। नियमों के उल्लंघन करने पर नगर निगम द्वारा कम से कम 1000 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। बताते चलें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व नंदोत्सव पर मथुरा में प्रतिवर्ष सेवाभावी संस्थाओं के साथ-साथ ब्रजवासियों द्वारा सैंकड़ों की संख्या में भंडारे, चाय-पानी की स्टॉल आदि लगायी जाती हैं।
भंडारा संचालन के लिए दिशा-निर्देश गुरुवार को नगर आयुक्त ओज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.