मथुरा, अक्टूबर 2 -- Mathura News: ग्राम पंचायत भदाल इच्छा में सामुदायिक शौचालय के निर्माण और संचालन में सामने आई अनियमितताओं के मामले में जिला मजिस्ट्रेट ने सरकारी धनराशि की वसूली के आदेश दिए हैं। जांच में शौचालय निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने के साथ-साथ सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि हुई है। मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान, सचिव, अवर अभियंता तथा तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी से कुल 6 लाख 54 हजार 95 रुपये की वसूली की जाएगी। भदाल इच्छा ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। निरीक्षण के दौरान शौचालय में बिजली फिटिंग, पानी की फिटिंग और पुताई का कार्य अधूरा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य करीब तीन से चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ था, लेकिन इसके बावजूद शौचालय उपयोग योग्य स्थिति में नहीं पहुंच सका। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने...