Mathura News: शेरगढ़ में रथ पर सवार होकर निकली राम बारात
मथुरा, अक्टूबर 11 -- Mathura News: कस्बे में रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को भगवान श्रीराम की भव्य राम बरात धूमधाम से बैंड-बाजे, आकर्षक धार्मिक झांकियों के साथ निकाली गई। बरात में शामिल युवा जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों के लगाते हुए चल रहे थे। सुसज्जित रथ पर प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न अलग-अलग रथ पर विराजमान होकर माता सीता और उनकी बहनों से विवाह करने के लिए निकले तो श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों लगाकर उनका स्वागत किया। रामजी की बरात कस्बे के गोपीनाथ मंदिर से शुरू होकर बाजार होते हुए बलराम कुंड पर पहुंची। जहां पर प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का वैदिक रीति से विवाह हुआ, जिन मार्गों व मोहल्लों से होकर राम बरात गुजरी वहां पहले से खड़े लोगों ने पुष्प वर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Saharanpur N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.