मथुरा, अगस्त 5 -- Mathura News: वीएस इंटरप्राइजेज सादाबाद रोड राया स्थित परिसर में रन फॉर ब्रज एनजीओ द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 151 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। शुभारंभ आचार्य विष्णुशरण भारद्वाज एवं आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर का संयोजन रन फॉर ब्रज के संस्थापक अंकुर देवा प्रधान ने किया। शिविर में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक का सहयोग रहा। सद्भावना ब्लड बैंक के डायरेक्टर संजीव सारस्वत ने सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर में चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, डॉ. शिवानी चौधरी, भारत प्रधान, अखिल अग्रवाल, ब्रजमोहन बर्मा, ललिता चौधरी, युवराज चौधरी, देव शर्मा, अंकुर देवा प्रधान, नंदनी, अजीत, नीरज सोलंकी प्रधान, हिमांशु, हेमा, मोहन, रण...