Mathura News: शिविर में 130 मरीजों का हुआ पंजीकरण, 40 के हुए ऑपरेशन
मथुरा, अक्टूबर 10 -- Mathura News: श्री अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत स्व. मेघ अग्रवाल की पुण्य स्मृति में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। मैसर्स राजस्थान ज्वैलर्स के सौजन्य से कल्याणं करोति नेत्र संस्थान द्वारा आयोजित शिविर का समापन श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान के प्रांगण में हुआ। अध्यक्ष अशोक बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श समाजवाद, समानता, सहयोग एवं जनकल्याण की प्रेरणा देते हैं। सुभाष चन्द्र सराफ ने कहा कि श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने और सेवा भावना को सुदृढ़ बनाने का भी अवसर है। महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 130 नेत्र रोगियों का पंजीकरण कर उनके आंख की जांच की गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.