Mathura News: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 53.72%, स्नातक में 42.40% मतदान
मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मथुरा जनपद में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 53.72 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 42.40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शिक्षक क्षेत्र के 12 और स्नातक क्षेत्र के 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब 27 अक्तूबर को मतगणना के बाद होगा। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चला। सुबह 11:30 बजे तक स्नातक क्षेत्र में 14.13 प्रतिशत और शिक्षक क्षेत्र में 14.33 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 1:30 बजे तक शिक्षक क्षेत्र में 32.21 प्रतिशत और स्नातक क्षेत्र में 27.97 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे। जिले के सभी 15 मतदान केंद्रों और 44 बूथों पर अर्धसैनिक बलों तथा स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.