मथुरा, अक्टूबर 9 -- Mathura News: जनपद के बेसिक शिक्षकों ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक से मुलाकात कर एक अप्रैल 2005 से पहले विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्ति पाने वाले बेसिक शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने के लिए शासनादेश जारी कराने की मांग की। शिक्षकों ने गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ शिक्षक शिवकुमार शर्मा और विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा गया कि केन्द्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बावजूद प्रदेश के विशिष्ट बीटीसी बैच 2004 के 46 हजार शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी 2004 चयन का शासनादेश ...