मथुरा, सितम्बर 20 -- Mathura News: चौमुहां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा के वरिष्ठ नेता शोभाराम शर्मा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सेवा संकल्प अभियान के तहत नारी शक्ति वंदन एवं बहना सम्मान समारोह का शनिवार को समापन हो गया। समारोह के अंतिम दिन मातृशक्ति के सम्मान में भीड़ उमड़ पड़ी। समारोह में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं का अभिनंदन किया गया। समारोह में आशीष वचन देते हुए पूज्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य रामचंद्र दास महाराज ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया संघर्ष के दौर से गुजर रही है, तब संपूर्ण विश्व शांति और समाधान के लिए भारत की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति अपने अधिकारों को पाकर प्रफुल्लित है। सरकार ने एक हाथ में यदि बहनों को रसोई गैस का सिलेंडर देकर धुएं से मुक्ति दी है, तो देश की सीम...