मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव झरौठा में बिजली घर की ओर जाने वाले रास्ते से गुरुवार को घर में सोती वृद्धा की हत्या करने के मामले में प्रकाश में आये युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि शराब पीने पर कहासुनी करने पर वृद्धा की हत्या की गई थी। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि 11 अगस्त की रात गांव झरौठा, बलदेव निवासी चिरौंजा देवी (80) की घर पर सोते समय गला दबा कर हत्या कर दी गयी थी। बुधवार सुबह सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी की। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के साथ ही उन्होंने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। मृतका के नाती की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में घटना के खुलासे को तीन टीमें लगाई गयी थीं। इस दौरान हत्यारोपी के प्र...