मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों ने दो या तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में शुक्रवार को काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। करीब 100 सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार काम करने के बावजूद उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। रवि और मंजू ने बताया कि वह लंबे समय से रेलवे स्टेशन पर सफाई का काम कर रहे हैं। इसके बावजूद दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। कई बार संबंधित जिम्मेदारों से वेतन दिलाने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज होकर करीब 100 कर्मचारियों ने शुक्रवा...