मथुरा, सितम्बर 3 -- Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्रीय योगी आदित्यनाथ के मथुरा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विद्युत निगम के मथुरा जोन के मुख्य अभियंता ने बुधवार को निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जानी। मुख्य अभियंता ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि तीन सितम्बर से पांच सितम्बर तक इमरजेंसी छोड़कर किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी। उन्होंने बताया कि भूमिगत विद्युत तंत्र में स्थापित 750 नग पैनलों एवं पोलों पर प्लास्टिक शीट चढ़ाने एवं उक्त शीट पर डैन्जर स्टिकर का कार्य पूर्ण हो चुका है। विद्युत सुरक्षा को लाइनों के नीचे गार्डिग कराई गई है। सभी 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्रों पर बीसीबी को चयनित कर, मरम्मत व अन्य सुधार कार्य पूर्ण कर लिया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: 175 से अधिक स्थलों पर दंडाधिकारी, पुल...