Mathura News: वृंदावन में पंच दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरु
मथुरा, अक्टूबर 11 -- Mathura News: अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अन्तर्गत तीर्थनगरी में पंच दिवसीय समारोह का विधिवत शुभारंभ रविवार को अग्रबंधुओं द्वारा ध्वजारोहण तथा आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ हो गया। महोत्सव में प्रातः अग्रवाल धर्मशाला में सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन हुआ। नगर भ्रमण जुलूस सुवटी देवी झुनझुनवाला विद्यालय के नौनिहालों द्वारा निकाला गया, जो स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर कार्यक्रम स्थल अग्रवाल धर्मशाला पर संपन्न हुआ। वहीं दूसरी ओर अग्रवाल सेवा समिति के युवाओं द्वारा वाहन से प्रभात फेरी निकालकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। अग्रवाल धर्मशाला में ध्वजारोहण करते हुए अग्रवाल सभा के संरक्षक अग्ररत्न जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन शांति, शक्ति, विकास और सौहार्द के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.