मथुरा, सितम्बर 3 -- Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांके बिहारी के दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की बुधवार शाम ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एटा की तहसील अलीगंज के ग्राम फकीरपुर निवासी रवि (22) पुत्र सत्यपाल सिंह करीब 40-45 ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर में सवार होकर मथुरा आए थे। इस ट्रैक्टर में इस तरह की व्यवस्था की हुई थी कि ट्रैक्टर में बैठने के साथ उसके ऊपर भी जुगाड़ कर बैठने की जगह बना ली थी। बुधवार शाम करीब 5:25 बजे वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन कर सभी लोग ट्रैक्टर से पागल बाबा मंदिर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सौ फूटा पुल के पास अचानक झपकी आने के कारण रवि चलते ट्रैक्टर के तख्त से असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई प्रियांशु...