Mathura News: वृंदावन को ए ग्रेड नगर पालिका बनाने की मांग
मथुरा, अक्टूबर 25 -- Mathura News: वृंदावन को नगर निगम की सीमा से बाहर कर ए-ग्रेड नगर पालिका बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर ब्राह्मण महासभा ने राधावल्लभ घेरा स्थित मंदिर में बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में नगर की व्यवस्थाओं, स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और वृंदावन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विशिष्टता के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने कहा कि वृंदावन की अपनी विशिष्ट धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है। स्थानीय आवश्यकताओं और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर की प्रशासनिक व्यवस्था पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।योगेंद्र वल्लभ गोस्वामी ने कहा कि वृंदावन की परंपराओं, धार्मिक स्वरूप और स्थानीय जनसमस्याओं को प्राथमिकता देकर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.