Mathura News: वीडीजेएस क्रिकेट टीम ने जिंदल नाइट राइडर को सात विकेट से हराया
मथुरा, अक्टूबर 22 -- Mathura News: विद्या देवी जिंदल स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे 12वें जिंदल प्रीमियर लीग में वीडीजेएस क्रिकेट टीम ने जिंदल नाइट राइडर को सात विकेट से हरा दिया। जिंदल नाइट राइडर की टीम 12 ओवर में 61 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में वीडीजेएस ने 7.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 62 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच कृष्णा शर्मा रहे। उन्होंने तीन ओवर में आठ रन देकर चार विकेट लिए और 32 रन बनाए। इससे पहले मुख्य अतिथि कॉरपोरेट एचआर हेड राजेश तनेजा, जिंदल सॉ के डायरेक्टर नितिन शर्मा, संदीप रघुवंशी, वाईके त्यागी, जेबी गुप्ता और जिंदल स्कूल की प्रधानाचार्या सौम्या नाथ ने खिलाड़ियों को कैप पहनाकर और परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। टॉस वीडीजेएस के कप्तान सुखदेव सिंह चौहान ने जीता और फील्डिंग चुनी। आयोजन में संदीप रघुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.